Let’s travel together.

इस वर्ष गुरु पुष्य समेत बनेंगे पांच शुभ योग 5 चीजों की खरीदारी करने से धन में होगी वृद्धि

83

इस वर्ष अत्यंत शुभ माना जाने वाला दुर्लभ गुरु पुष्य योग 25 मई को बन रहा है। ऐसा दूसरा योग अब सीधे दिसंबर महीने में बनेगा। इस योग के साथ इस कुछ शुभ योग भी बनेंगे। जिसमें वृद्धि योग, सर्वार्थ योग, रवि योग, अमृत योग शामिल हैं। ज्योतिष के अनुसार 25 मई को आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसमें कई गुना वृद्धि होगी। इस दिन आप विवाह को छोड़कर बाकी सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं। आइये जानते हैं कब से कब तक गुरु पुष्य योग और क्या करना चाहिए खरीददारी।

कब बनता है गुरु पुष्य योग?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु पुष्य योग को गुरु पुष्य नक्षत्र भी कहते हैं। यह बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है। यह पूरा दिन ही शुभ होता है। पूरे वर्ष यदि आपको कोई दिन शुभ कार्य के लिए नहीं मिल रहा हो तो गुरु पुष्य योग वाले दिन वह कार्य कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 27 नक्षत्रों में 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के मेल से गुरु पुष्य नक्षत्र योग बनता है। इसे गुरु पुष्य योग भी कहते हैं।

कब से कब तक है गुरु पुष्य योग 2023

25 मई को गुरु पुष्य योग सूर्योदय के समय से लेकर शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है। इस दिन शाम को 05 बजकर 54 मिनट के बाद से अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। ऐसे में 25 मई को सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 54 बजे तक शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कोई मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

गुरु पुष्य समेत 5 शुभ योग

1.अमृत सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक

2.सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक

3.वृद्धि योग – सुबह से लेकर शाम 06 बजकर 08 मिनट तक

4.गुरु पुष्य योग – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक

5.रवि योग – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है, उसके बाद रात में 09 बजकर 12 मिनट से अगले दिन 26 मई को सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक है।

गुरु पुष्य योग में खरीदने वाली 5 शुभ वस्तुएं

1. सोना

गुरु पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना शुभ माना गया है। सोना सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गुरु पुष्य योग में खरीदा गया सोना आपकी धन-संपत्ति और भाग्य को बढ़ाता है।

2. हल्दी

गुरु पुष्य योग में हल्दी खरीदना भी शुभ माना गया है। देव गुरु बृहस्पति का शुभ रंग पीला है। हल्दी शुभता का प्रतीक है। यदि आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो हल्दी खरीदकर अपने भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।

3. चने की दाल

गुरु पुष्य योग में आप चने की दाल खरीदकर भी अपने सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। गुरु ग्रह की पूजा में चने की दाल का उपयोग करते हैं और इसका भोग भगवान विष्णु को भी लगाते हैं।

4. सिक्का

गुरु पुष्य योग वाले दिन व्यक्ति को सोने का सिक्का या फिर चांदी का सिक्का खरीदना चाहिए। यह भी आपकी उन्नति में सहायक होगा।

5. धार्मिक पुस्तकें

गुरु पुष्य नक्षत्र में बृहस्पति का प्रभाव ज्यादा होता है। ऐसे स्थिति में आप गुरु पुष्य योग में धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811