Let’s travel together.

पुलिस ने इमरान खान को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम कहा- घर में छुपे आतंकियों को सौंपें

62

पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान को फिर से गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी है। पंजाब की अंतरिम सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान के घर में 30 से 40 आतंकी छुपे हुए हैं। सरकार ने अल्टीमेटम देते हुए आदेश दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, अपने लाहौर स्थित जमान पार्क वाले घर में छिपे 30-40 आतंकियों को पुलिस के हवाले कर दें। इसके लिए उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई है। पंजाब सरकार के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी। मीर ने कहा कि पीटीआई अगर इन आतंकियों को हैंडओवर नहीं करेगी तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

टकराव की आशंका

पंजाब के अंतरिम सूचना मंत्री आमिर मीर ने कहा है कि जियो-फेंसिंग के जरिए तकनीकी और खुफिया जानकारी भी मिली थी कि आतंकवादी इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर शरण मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस पर हमला किया था। आमिर मीर ने आगे कहा है कि नौ मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमला करने वाले आरोपी जमान पार्क में पीटीआई नेतृत्व के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि हमले के संचालक उपद्रवियों के संपर्क में थे और उन्हें निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना के प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल ‘आतंकवादियों’ के खिलाफ सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा।

पुलिस ने घेरा घर

इमरान के घर को भी पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पाक रेंजर्स ने इमरान खान के घर के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। दूूसरी ओर पंजाब सरकार के आदेश के बाद पीटीआई के समर्थक भी जमान शाह पार्क पहुंचने लगे हैं। ऐसे में फिर से टकराव और हिंसा की आशंका बनने लगी है। इमरान जहां जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान सरकार उन्हें फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की फिराक में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह से मनाया गया पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम     |     संगठन में ही शक्ति है के नारे के साथ हुआ एसबीआई बैंक अधिकारी संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन     |     सांची विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित,म्यांमार के 03 विदेशी छात्रों ने भी किया रक्तदान     |     केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में भोजन के लिए मची मारामारी, प्लेट और खाने के लिए टूट पड़े लोग     |     एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक, विदिशा के कर्मचारियों का आज 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय     |     सिमरोदा स्कूल में ताले लगने का मामला गरमाया,5 शिक्षक मिले नदारद     |     संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मानव जाति का कल्याण व क्षेत्र का विकास संभव – उप मुख्यमंत्री     |     रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री     |     आग का कहर जारी, गीदगढ़ में 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, 1 महीने में आगजनी की पांचवीं घटना     |     गीदगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811