Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुवार 18 मई 2023

0 67

मेष राशि -आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा हुआ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा. आज किए गए हर काम में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण खुशी का रहेगा. महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है औप अच्छे समाचार मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है.

वृष राशि -शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप चिंता में रहेंगे. चिंताओं के कारण मानसिक दबाव होगा, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है. मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी. इस दौरान आपको बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है.
मिथुन राशि -आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा. परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे. व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा. आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
कर्क राशि -नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है. नौकरीपेशा लोगों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है. अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा होगी. शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव होगा. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. धन, मान-सम्मान के हकदार बनेंगे. गृह-सज्जा में आप रुचि लेंगे. वाहन सुख मिलेगा. सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी
सिंह राशि -आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में जा सकते हैं. आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा. धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा. अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें. नौकरी धंधे में परेशानी होगी. संतान की चिंता रहेगी. शरीर में आलस और थकान रहेगी.
कन्या राशि -आज नए काम हाथ में लेना हितकर नहीं है. बाहर के खाद्य पदार्थों से तबीयत खराब होने की आशंका रहेगी. क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन रहना सही साबित होगा. धन खर्च अधिक होगा. गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. सरकार विरोधी या नियम विरोधी कामों से दूर रहें. आग और पानी से बचें.
तुला राशि -आज का दिन प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है. सार्वजनिक जीवन में आप सम्मान प्राप्त करेंगे. यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी. सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी. दांपत्य सुख और वाहन सुख उत्तम मिलेगा. तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. मित्रों के साथ पर्यटन होगा.
वृश्चिक राशि-पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. निर्धारित कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी. आपको आर्थिक लाभ होगा. ननिहाल पक्ष से भी कोई अच्छे समाचार आपको मिलेंगे. आप आवश्यक खर्च करेंगे. अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
धनु राशि -आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है. संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा. काम में सफलता नहीं मिलने से क्रोध की भावना रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए उचित समय है. प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे. साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी. बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है.
मकर राशि -आप का आज का दिन मध्यम फलदायी है. शारीरिक एवं मानसिक रूप से आज प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे. घर में परिजनों के साथ विवाद से मन में अशांति रहेगी. समय पर भोजन न मिलने की संभावना है. नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे. पानी वाली जगहों से दूर रहें. धन की हानि और अपयश के योग हैं.
कुंभ राशि -चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे. मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है.
मीन राशि -आज आप को खर्च पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. अन्यथा किसी से विवाद होने की आशंका है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नेगेटिव विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811