रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप औद्योगिक नगरी के सतलापुर थाने के अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन करते हुए वाहन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि ओबैदुल्लागंज की ओर से मंडीदीप लाई जा रही अवैध शराब को सतलापुर पुलिस ने घेराबंदी कर सेलेरियो कार से 8 पेटी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिसका नंबर एमपी 04 बी डब्लू 6683 से 8 पेटी शराब जप्त की है जिसमें एक रॉयल स्टेज एक आईडी एवं 6 पेटी देसी शराब आरोपी गुरविंदर सिंह एवं तेजविंदर दोनों औबेदुल्लागंज निवासियों से बरामद की है शराब और कार की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार है दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34/2 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वही कार्य को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है