Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत हुआ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 16 विवाह संपन्न

0 66

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत  मंडीदीप नगर पालिका द्वारा 14 जोड़ों का विवाह एवं दो जोड़ों का निकाह की जानकारी देते हुए मंडीदीप नगर पालिका के सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि  शासकीय स्कूल में 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण कर वर वधु के फेरे करवाए गए एवं स्वच्छता का भी संकल्प दिलाया गया इस कार्यक्रम को आयोजित समिति नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेम शंकर साहू सहित मंडीदीप नगर पालिका के सभी वार्डों के पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे इस शुभ अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल के द्वारा बधू को 49 हजार का चेक दिया गया वहीं नगर के समाजसेवी साहू समाज के अध्यक्ष किशन साहू द्वारा सात बर्तन 16 जोड़ों को दिए गया आज मंडीदीप नगर पालिका में बड़ा ही खुशी का माहौल नजर आया मंडीदीप नगर पालिका के सभी कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई आशीष द्वारा आभार में बताया गया कि नगरपालिका अगले साल 51 जोड़ों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होगी और नगर पालिका के सभी अधिकारियों ने इस आयोजन मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया इस आयोजन में पधारे सभी वर-वधू को नगर पालिका द्वारा बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपका वैवाहिक जीवन खुश और मंगलमय रहे ऐसी कामना हम सभी के द्वारा की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811