Let’s travel together.

19 मई से विदेश यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी करेंगे जापान पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया का दौरा

105

प्रधानमंत्री मोदी इसी सप्‍ताह तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। अपनी इस तीन दिनी यात्रा में वे जापान, न्‍यू पापुआ गिनी और आस्‍ट्रेलिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले 19-21 मई तक जापान के पीएम किशिदा फूमियो के आमंत्रण पर हीरोशिमा जाएंगे जहां वह जी-सात देशों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। जी-सात दुनिया के सबसे अमीर सात देशों का संगठन है और पिछले कुछ वर्षों से इसकी कई शीर्ष बैठकों में भारतीय पीएम को भी आमंत्रित किया जाता रहा है।

यहां पीएम मोदी के अलावा जापान, ब्रिटेन, इटली, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के राष्ट्र प्रमुख भी होंगे। इस बैठक में मुख्य तौर पर यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक स्तर पर ऊर्जा, खाद्यान्न और उर्वरक संकट की मौजूदा स्थिति और वैश्विक आर्थिक हालात को लेकर चर्चा होगी। पीएम मोदी की हीरोशिमा में कुछ देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने की संभावना है।

हीरोशिमा के बाद प्रधानमंत्री 21 और 22 मई को पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। वहां फोरम आफ इंडिया-पैसिफिक आइलैंड कापरेशन की तीसरी बैठक होगी। इसमें प्रशांत क्षेत्र के 14 द्वीप देश हिस्सा लेंगे। इस फोरम की बैठक की शुरुआत पीएम मोदी की तरफ से ही की गई थी। वहां पीएम मोदी की पापुआ न्यू गिनी के पीएम से द्विपक्षीय मुलाकात होगी।

भारत इन देशों को कई तरह के आर्थिक मदद देने की घोषणा भी करने वाला है। प्रशांत क्षेत्र के इन द्वीप देशों के साथ भारत ही नहीं अमेरिका और चीन भी काफी आकर्षित करने में लगा हुआ है। पीएम मोदी के वहां से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी वहां पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पीएम मोदी आस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अलबिनीजी के आमंत्रण पर सिडनी जाएंगे जहां 24 मई को क्वाड देशों के प्रमुखों की बैठक होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811