Let’s travel together.

यूपी निकाय चुनाव में कितने सफल रहे BJP मुस्लिम उम्मीदवार देखें नतीजे

58

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने निकाय चुनाव में विभिन्न पदों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है। पार्टी ने 396 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इनमें छह नगर पालिका पदिषद और 32 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। वहीं, बाकी पार्षद के उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा मुस्लिम चेहरों को टिकट पश्चिमी क्षेत्र में मिले हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क 18 नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में है। ब्रज में 8, अवध में 6, गोरखपुर में 2 मुस्लिम प्रत्याशी हैं। सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, गोरखपुर, जौनपुर और लखनऊ सहित कई जिलों में पार्षदों के टिकट मुस्लिमानों को दिए गए हैं।

बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी बढ़त पर

बिजनौर की अफजलगढ़ पालिका अध्यक्ष सीट से मुस्लिम भाजपा प्रत्याशी खतीजा बढ़त बनाए हुए हैं। रामपुर की टांडा पालिका अध्यक्ष के लिए बीजेपी के टिकट पर मेहनाज चुनावी मैदान में हैं, लेकिन यहां निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त पर हैं। रामपुर नगर पालिक अध्यक्ष के लिए डॉ. मुसेरत मुजीब पीछे चल रहे हैं। बदायूं की ककराला पालिका अध्यक्ष पर मरगून अहमद खां पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ की मुबारकपुर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार तमन्ना बानो आगे हैं।

नगर पंचायत सीट पर भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार

– नसीराबाद सीट से अनीसा बानो।

– मुरादाबाद की भोजपुर सीट से फरखंदा।

– बरेहली बोहरा टांडा नगर पंचायत सीट से मोहम्मद नदीम अल हसन बंजारा।

– सिवालखास सीट नगर पंचायत सीट से रशीदा बेगम।

– राटौल नगर पंचायत सीट से मुंतजिर चौधरी।

– मुरादाबाद की उमरी कला सीट से रिजवान अहमद।

– अमरोहा की ओझारी सीट से वसीम अल्वी।

– संभल की सिरसा सीट से कौसर अब्बास।

– मुरादाबाद का ढकिया सीट से भूरी।

– रामपुर की कमेरी सीट से जैतून बेगम।

– रामपुर की नरपत नगर सीट से शाह आलम खां।

– अमरोहा की जोया सीट से अब्दुल सलाम।

– अमरोहा की नौगांवा सादात से मुस्लिमा खातून।

– बिजनौर की मंडावर सीट से मोहम्मद अजमल ।

– बिजनौर की जलालाबाद सीट से फिरोजा खातून

– बिजनौर की सहसपुर सीट से निशा परवीन।

– बिजनौर की साहनपुर सीट से तासिम राईन।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811