Let’s travel together.

WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में हुआ ये बदलाव, अचानक मिली इन खिलाड़ियों को जगह

100

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच खेला जाना है. इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए गए हैं. चोटिल केएल राहुल की जगह ईशान किशन को 15 सदसीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, भारतीय सेलेक्टर्स ने 3 स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड भेजने का फैसला लिया है.

WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में हुआ ये बदलाव

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच के लिए अब 15 की जगह 18 खिलाड़ी इंग्लैंड का दौरा करेंगे. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी टीम के साथ इंग्लैंड भेजने का फैसला लिया है. अगर मेन स्क्वॉड का कोई खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले चोटिल होता है तो इनमें से किसी खिलाड़ी को खेलने मौका मिल सकता है.

तीनों खिलाड़ियों के पास काफी कम अनुभव

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए अभी तक एक ही टेस्ट मैच खेला है. इस मैच में उन्होंने महज 8 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. हालांकि घरेलू सीजन में इन दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था.

लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में टीम इंडिया

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है. लेकिन पिछली बार फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, टीम इंडिया ने साल 2013 से कोई भी आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं जीता है. ऐसे में ये फाइनल टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811