Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अब रेडक्रास की सेवा के बहुतेरे आयाम, पीड़ितों का इलाज, बेघरों को घर, दिव्यांगों को तीन पहिया स्कूटी

14

इंदौर ।   अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना तो मानव जीवन की रक्षा और युद्ध में घायल सैनिकों की सहायता के लिए की गई थी, लेकिन अब यह चार कदम आगे जाकर सेवा की बहुतेरी भूमिकाओं में सामने आ रही है। इंदौर जिला रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब मरीजों का उपचार ही नहीं कराया जा रहा है, बल्कि दिव्यांगों को भी सामान्य लोगों की तरह आवागमन के लिए तीन पहिया स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं दीन-हीन और दिव्यांग बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में दो दृष्टिहीन दिव्यांग परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाए गए। इन दिव्यांग दंपतियों के पास आवास की मार्जिन मनी भरने का भी पैसा नहीं था। हकीकत जानकर कलेक्टर इलैया राजा टी ने रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से दोनों परिवारों की तीन लाख की मार्जिन मनी भरी। इनमें दृष्टिहीन दिव्यांग रमेश सेन और किरण लोधी शामिल हैं। नगर निगम ने आवास उपलब्ध कराए और प्रशासन के अधिकारियों ने इन परिवारों का गृह प्रवेश भी कराया। तब इन दिव्यांगों की खुशी देखने लायक थी। दूसरी तरफ प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान जिला रेडक्रास सोसाइटी ने 100 दिव्यांगों को विशेष प्रकार की स्कूटी भी उपलब्ध कराई। इस स्कूटी में रेट्रो फिटिंग कर इसे तीन पहिया रिक्शा की तरह बनाया गया। जिला रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष व कलेक्टर इलैया राजा बताते हैं कि दिव्यांग इस विशेष स्कूटी का उपयोग आवागमन के लिए तो कर ही रहे हैं, वे इस पर छोटा-मोटा सामान बेचकर जीविका भी चला रहे हैं।

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए दो करोड़ की निधि

इंदौर जिला प्रशासन ने रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से सेवा का एक और बड़ा काम किया है। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए दो करोड़ रुपये की निधि जुटाई गई है। इसके लिए शहर के 20 उद्योगपतियों ने सहायता की है। वे हर वर्ष 10-10 लाख रुपये की राशि देंगे। सोसाइटी का प्रशासनिक कामकाज देख रहे अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि इस निधि से थैलीसीमिया पीड़त बच्चों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। सोसाइटी ने 50 आपरेशन का लक्ष्य रखा है। इसमें से छह बच्चों के आपरेशन हो भी चुके हैं।

रेडक्रास सोसाइटी के जरिये जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के लिए सिलाई मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर जिन बच्चों के माता-पिता की कोराना से मौत हो चुकी है, जब वे मदद के लिए प्रशासन के पास आते हैं तो उनकी स्कूल और कालेज की फीस भी रेडक्रास सोसाइटी जमा कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811