Let’s travel together.
nagar parisad bareli

छतरपुर सागर और झाबुआ के वन क्षेत्र में राक फास्फेट की होगी खोज

35

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर, सागर एवं झाबुआ जिले में राक फास्फेट खनिज की खोज की जाएगी। यह खोज मध्य प्रदेश खनिज निगम द्वारा की जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग ने इन क्षेत्रों को पूर्वेक्षण कार्य के लिए अधिसूचित कर दिया है।

राज्य खनिज निगम को इन जिलों में राक फास्फेट खनिज की खोज करने की पांच साल की अनुमति मिल गई है। भूमि स्वामी एवं वन विभाग से खनिज निगम आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करेगा। खोज प्रारंभ करने की सूचना संबंधित जिले के कलेक्टर को दी जाएगी। बात दें कि खनिज साधन विभाग के अनुसार इन जिलों के वन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में राक फास्फेक होने की संभावना है। इसे देखते हुए खनिज निगम खोज प्रारंभ करेगा।

इन तीन जिलोें के वन क्षेत्र में होगी खोज

खनिज निगम छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ग्राम मडदेवरा में वन कक्ष / खसरा नंबर 292 में 71 हैक्टेयर क्षेत्र में, सागर जिले की तहसील बंडा के ग्राम हीरापुर / तिगोड़ा के वन कक्ष/ खसरा नंबर 514, 515 एवं 520 के 31 हैक्टेयर क्षेत्र में तथा झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम अमलियामाल के वन कक्ष/ खसरा नंबर 19 में 40 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम खटम्बा के वन कक्ष / खसरा नंबर 23 एवं 25 में 53 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम ग्वाली के वन कक्ष/ खसरा नंबर 365, 366, 367, 368, 370/1, 370/2, 370/3, 373 व 375 में 14.12 हैक्टेयर क्षेत्र में राक फास्फेट खनिज की खोज करेगा।

रेत प्रबंधन के अधिकार कलेक्टर को देने से निगम के पास नहीं थे कार्य

रेत प्रबंधन के अधिकार कलेक्टर को दे दिए गए हैं। नीलामी से लेकर रेत खदानें निरस्त करने का कार्य कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में हैं।खनिज निगम के पास वर्तमान में कोई विशेष कार्य नहीं हैं। ऐसे में अब राक फास्फेट की खोज निगम को सौंपी गई है। इसके पहले रेत खदानों की पर्यावरण अनुमतियां भी खनिज निगम को दी गई है। इस तरह खनिज निगम को पुर्नजीवित करने की कोशिश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811