Let’s travel together.

धर्म की नगरी में अधर्म का खेल, शिरडी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 

100

शिरडी। महाराष्ट्र का शिरडी जो लाखों भक्तों का श्रद्धा स्थान माना जाता है और यहां आम से लेकर ख़ास तक यानि हर कोई शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए आता है. मगर इस धर्म की नगरी में अधर्म का खेल होने का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दरअसल श्रीरामपुर पुलिस ने शिरडी में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिससे जिले में हड़कंप मचा है. इस बीच, शिरडी में श्रीरामपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से शिरडी पुलिस की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर विभागीय पुलिस अधिकारी संदीप मिटके की टीम ने एक साथ शिरडी के 6 होटलों में छापेमारी की. पुलिस ने इस छापेमारी में देह व्यापार में धकेली गयी 15 पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया. पुलिस ने इस ऑपरेशन में 11 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। श्रीरामपुर पुलिस की कार्रवाई से हर रोज जिस्म का कारोबार करने वालों के के बीच खलबली मच गई है। साथ ही शिरडी पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल उठ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811