Let’s travel together.

आतंकियों से जारी मुठभेड़ के बीच राजौरी पहुंचे राजनाथ सिंह, 5 जवान हुए थे शहीद

60

जम्‍मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी पहुंच गए हैं. यहां उन्‍होंने जवानों के साथ बातचीत की. राजौरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री आईबी और एलओसी के अलावा राजोरी-पुंछ में हुए हमलों के बारे में विस्तार से जानेंगे. इससे पहले उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया. शनिवार तड़के से फिर यहां मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की सूचना मिल रही है. राजौरी जिले के कांडी इलाके में घने जंगलों में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया.
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है.
सेना ने कहा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ को वहां मौजूद कमांडरों ने जारी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के सभी पहलुओं से अवगत कराया. सेना के उत्तरी कमान ने एक ट्वीट करके बताया, ‘‘ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है और उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौके पर मौजूद हैं. वह राजौरी के कांडी में जारी अभियान की संचालनगत स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, जहां आतंकवादियों के साथ फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है.” ट्वीट में कहा गया है, ‘‘उन्हें मौके पर मौजूद कमांडरों ने अभियान के सभी पहलुओं से अवगत कराया.”

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान शहीद हुए सैन्यकर्मियों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. यह कार्यक्रम जल्द ही जम्मू में वायुसेना अड्डे पर आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना के कमांडर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811