रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
ओबैदुल्लागंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दाहोद संकुल केंद्र के बरखेड़ा सेतु सुखी कुमडी और नलखेड़ा टोला के स्कूलों में ताला लटका हुआ मिला था जिसकी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था लगातार शिक्षा और शासकीय स्कूलों में बढ़ती जा रही लापरवाही को लगातार उजागर करता आ रहा है लगातार खबरों के प्रकाशित होने से क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों द्वारा समय से स्कूल खोले जा रहे थे पर ग्रामीण अंचलों में संचालित होने वाले स्कूलों के हालात अब भी वैसे ही दिखाई नजर आते हैं जैसे पूर्व में दिखाई नजर आते थे 1 मई से छुट्टियां लग जाने के कारण शिकायत के बाद जांच नहीं हो पाई है पर जल्द ही जांच होने के बाद लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर जिम्मेदार अधिकारी उचित कार्रवाई करेंगे जिससे स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक समय पर स्कूल खोल सके जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनको उचित शिक्षा प्रदान हो सके हमारा प्रयास है कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा जो लापरवाही बरती जाती है ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाले स्कूलों में बनी समिति के जिम्मेदार और ग्राम के सरपंच द्वारा भी समय समय पर स्कूल और का स्कूलों का निरीक्षण करना चाहिए जिससे स्कूलों में हो रही लापरवाही पर लगाम लग सके।