Let’s travel together.

STF के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

63

आजमगढ़ : मऊ के गाजीपुर तिराहे से मंगलवार को एसटीएफ लखनऊ के हत्थे चढ़े 25 हजार इनामी बदमाश हरिकेश सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेंहनगर पर चार थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। देवगांव पुलिस ने इसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी, जिसमें पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।देवगांव इंस्पेक्टर गजानंद चौबे ने बताया कि दो अप्रैल को हरिकेश सिंह समेत गैंग के ऋषिकेश सिंह, सिंधू देवी व गायत्री देवी निवासी सुरुहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर, प्यारेलाल निवासी गोडासन थाना बहरियाबाद गाजीपुर व रवींद्र सिंह निवासी बेनुपुर थाना देवगांव पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।हरिकेश सिंह की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ लखनऊ के सीओ धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को मऊ में गाजीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ थाना देवगांव में पांच, मेंहनगर, कोतवाली व सिधारी में एक-एक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811