Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हज पर जाने से पहले महिलाओं का हो रहा योगा सेशन

16

नई दिल्ली । इस बार हज पर जाने वाली महिलाओं और पुरुषों को फिट रहने के लिए योगा का सेशन कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इस साल बड़ी संख्या में महिलाएं हज पर जा रही हैं। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां के मुताबिक पिछले कुछ साल में देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता आई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है। उससे सीख लेकर हाजियों को फिटनेस के मंत्र दिए जा रहे हैं।  इसके लिए खासतौर पर हज कमेटी की तरफ से सेशन का आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने योगा सेशन में हिस्सा लिया। इस सेशन के लिए खासतौर पर ट्रेनर का इंतजाम किया गया है।
दरअसल, सऊदी अरब में एरिया ड्राई होता है। वहां हज के दौरान काफी चलना होता है। देखा गया है कि जो लोग हज पर जाते हैं, उनमें ऑक्सीजन की कमी की वजह से ब्लड सर्क्युलेशन कम हो जाता है। ब्लड फ्लो की दिक्कत में चक्कर आना आम बात है। ड्राइनेस की समस्या होती है। इसके बाद हज पर जाने वालों को फिट रहना जरूरी है। इसी समस्या को दूर करने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।
इस बार सिर्फ दिल्ली से ही 3000 से ज्यादा लोगों को हज पर भेजने की योजना है। पहला फेज 21 मई और दूसरा फेज 7 जून से हज यात्रा की शुरूआत होगी। हज यात्रा की पहली फ्लाइट 21 मई को जाएगी। पहले फेज में 21 मई से 6 जून तक हज यात्रियों की फ्लाइट जाएगी। लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट से सबसे अधिक यात्री रवाना होने वाले हैं। खास बात यह है कि इस साल 40 महिलाएं बिना महरम के दिल्ली से हज बैतुल्लाह के लिए जा रही हैं, जो पिछले सालों की संख्या की तुलना में सबसे ज्यादा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811