Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यशाला सम्पन्न

0 132

 

सुश्री रजनी खेतान इंदौर महिला प्रकोष्ठ की संयोजक बनी

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन उज्जैन के होटल साईं दरबार फ्रीगंज  से किया गया। जिसमें प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राधा वल्लभ शारदा शिरकत कर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव विभिन्न समितियों के संयोजक की बैठक में यूनियन के सदस्य एवं पत्रकारों के हित में क्या कार्य किया जाना है उसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया

सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह चौहान , जितेंद्र सिंह चौहान और विजय व्यास का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा वर्षों से मांग करते आ रहे हैं कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो उस विषय को लेकर भी इस प्रांतीय अधिवेशन में चर्चा की गई। कार्यक्रम में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें संभागीय जनसंपर्क अधिकारी सुश्री रश्मि देशमुख ने अध्यक्षता की। साथ ही कांग्रेश की फायरब्रांड नेता नूरी खान भी संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह चंदेल और युवा पत्रकार संदीप मेहता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। और पत्रकारों के हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून विषय पर संबोधित किया।

मुख्य रूप से एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कानूनी सलाहकार अरुण शर्मा और एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के शहर अध्यक्ष संजय पुरोहित वरिष्ठ पत्रकार दीपक बेलानी ओम प्रकाश पाल प्रवीण पंड्या सफदर हाशमी नीलेश मालवीय पत्रकार उपस्थित रहें ।


इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष महासचिव, संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव, विभिन्न समितियों के संयोजक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक सुश्री रजनी खेतान इंदौर, प्रांतीय महासचिव के पद पर श्री दिलीप मिश्रा देवास की नियुक्ति,युवा प्रकोष्ठ के पद पर श्री लवली खनूजा, गाडरवारा,को कार्यभार दिया गया।उपस्थित सदस्यों की सहमति से ये नियुक्तियां की गई।

सभी पदाधिकारियों का आभार उज्जैन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पुरोहित ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811