Let’s travel together.

हिंदुत्‍व के मुद्दे पर नरोत्‍तम ने दिग्‍विजय और कमल नाथ को घेरा

90

भोपाल ।   प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं के बीच सियासी आरोप-प्रत्‍यारोप की जंग लगातार तेज होती जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने मंगलवार को हिंदुत्‍व के मुद्दे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस नेता कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह पर निशाना साधा और उन्‍हें ‘पका हुआ व थका हुआ’ नेता बताया। हिंदू के बारे में कमल नाथ के हालिया बयान और दिग्‍विजय सिंह के ‘गर्व से कहो हम हिंदू, लेकिन पहले हम सब हिंदुस्‍तानी’ ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्‍तम ने कहा कि कांग्रेस में अब ये दो ही नेता बचे हैं। एक दिग्‍विजय सिंह हैं, जिनसे जनता पक गई है। दूसरे हैं कमल नाथ, जो थक गए हैं। एक पका हुआ है, दूसरा थका हुआ। हकीकत यह है कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं के अपमान का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। कांग्रेस की सरकार आए तो हिंदू समझदार और हमारी सरकार आए तो हिंदू बेवकूफ। ये इनकी थीम रहती है।

ये इनका कैसा हिंदुत्‍व

नरोत्‍तम ने कहा कि ओसामा को ‘ओसामा जी’ कहना, ये उनका हिंदुत्‍व है। राम मंदिर की तारीख पर सवाल उठाने को ये हिंदुत्‍व मानते हैं। रामसेतु और राम को काल्‍पनिक कहने को ये हिंदू मानते हैं। जाकिर नाइक को शांतिदूत कहना इनका हिंदुत्‍व है। आरएसएस जैसे राष्‍ट्रवादी संगठन की तुलना बोको हराम से करने को ये हिंदू मानते हैं। इन पके हुए और थके हुए लोगों के कारण ही कांग्रेस रसातल में जा रही है।

कमल नाथ के स्‍वांग को समझ चुकी है जनता

नरोत्‍तम ने प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों या श्रमिकों के बीच जाने की कमल नाथ की कवायद को भी स्‍वांग बताया और कहा कि इन्‍हें यह सब कुछ चुनाव के समय ही ध्यान आता है। लेकिन प्रदेश की जनता कमल नाथ जी के स्वांग को अच्छी तरह समझ चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811