Let’s travel together.

मैच शुरू होने के दूसरे ओवर में ही लखनऊ को लगा था झटका, आरसीबी ने चखा जीत का स्वाद

71

आईपीएल 2023 क 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रन भले ही कम बने हों लेकिन रोमांच भरपूर रहा। इस धीमी विकेट पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। वहीं, इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा।

इस सीजन 1 बार फिर आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में हार का स्वाद चखा चुकी लखनऊ टीम के पास दोबारा यह कारनामा करने का मौका था, लेकिन मैच में कुछ ऐसे दिलचस्प मोड़ आए जिसकी वजह से मेहमान टीम ने इस मुकाबले में बाजी मार ली।

केएल राहुल की चोट ने पलट दिया मुकाबला

दरअसल, मैच का सबसे अहम टर्निंग प्वाइंट बना पहली पारी में केएल राहुल का चोटिल हो जाना। आरसीबी की पारी के दूसरे ओवर के दौरान लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल फील्डिंग के दौरान फाफ डुप्लेसी द्वारा लगाए गए चौके के लिए एक शॉट पर फील्डिंग के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खींच गई, जिसकी वजह से वो मैदान पर गिर गए और दर्द से कहरान लगे।

विराट-फाफ ने किया कमाल

आरसीबी ने इस मैच में भले ही 127 रन बना सकी। लेकिन, इस मुश्किल विकेट में फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने शुरुआत में संयम से बल्लेबाजी की। बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी आए। दोनों ने 44 गेंदों पर 50 रन की शानदार साझेदारी बनाई।

विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए। वहीं, फाफ ने उन्होंने 40 गेंदों पर 44 रन बनाए। यह मैच का दूसरा टर्निंग प्वाइंट रहा। बता दें कि शानदार बल्लेबाजी के लिए आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ : के एल राहुल, काइल मेयर्स, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, के गौतम, नवीन उल हक़, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर

बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल,अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, जॉश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811