Let’s travel together.

पेयजल की स्थिति पर नज़र रखें कलेक्टर ने अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए,आला अधिकारियों की समीक्षा बैंठक

0 71

अगले माह शुरू होने वाले “मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान” पर भी चर्चा हुई

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

लेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में इस बात पर चर्चा की कि शासन ने नये निर्देश जारी कर धारणाधिकार योजना में अब 31 दिसंबर 2020 तक को पात्रता जारी कर दी है।
इससे अब नवीन आवेदन में शासन से प्राप्त नवीन निर्देशानुसार धारणाधिकार योजना अंतर्गत पात्रता दिनांक संशोधित कर 31 दिसंबर 2014 के स्थान पर 31 दिसंबर 2020 कर दी गई है। अतः अब आवेदक नवीन स्तर से लोक सेवा के माध्यम से धारणाधिकार पट्टे हेतु आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में कही भी अविवादि नामांतरण,बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण लंबित नही होना चाहिए, सभी प्रकरणों की लिस्ट बनाकर उनका समय पर निराकृत किया जाए। जिले में ट्यूबबेंल खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए । बैठक में एडीएम ,एसडीएम और तहसीलदार भी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा की जिले में पेयजल की स्थिति पर निगाह रखी जाए और कही भीं यदि परिवहन की परिस्थिति निर्मित होने की संभावना है तो उसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे।
कलेक्टर ने कहा की इसके साथ ही जिले की कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम, पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा करते रहे।आने वाले मई माह में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शुरू होगा उसके लिए अभी से फील्ड में तैयारी शुरू की जाए। मुख्यमंत्री समांधान ऑनलाइन और हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत कराया जाना सुनिश्चित करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811