Let’s travel together.
nagar parisad bareli

36 साल के हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा

14

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले हिटमैन ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 2013 में पहला टेस्ट खेलने वाला यह खिलाड़ी आज सिर्फ क्रिकेट सबसे लंबे प्रारूप ही नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान है।रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीत चुकी है। अब जून में उनके निशाने पर टेस्ट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है।

इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करना है। अगर भारतीय टीम कंगारूओं को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप जीत लेती है तो रोहित के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। भारत 2013 के बाद से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है। रोहित की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई थी।रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811