Let’s travel together.

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की अव्यवस्थाओं को जल्द करेंगे दुरुस्त- सुरेंद्र पटवा

0 173

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

विकास खंड ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान स्थिति में शिक्षा की स्थिति बहुत ही खस्ता हाल है कई सारे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय समय पर नहीं खुलते इन विद्यालय में काम करने वाले शिक्षकों की लापरवाही सरासर नजर आती है विद्यालयों के खुलने का समय कुछ और है लेकिन शिक्षक अपनी मनमर्जी से विद्यालय खोलते है बच्चों की शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है मध्यप्रदेश शासन सरकार या स्थानीय जनप्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के कितने ही प्रयास कर ले अगर जिम्मेदार शिक्षक ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन नहीं करेंगे तो शिक्षा का स्तर सुधरना नामुमकिन लगता है पूर्व में सुखी तूमडा खेड़ा कुमडी ,बरखेड़ा सेतू ओर नशखेड़ा टोला विद्यालय की खबर समय पर स्कूल ना खुलने की खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था इसके उपरांत मामला संज्ञान में आने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही या कारण जानने की कोशिश नहीं की है आज एक पत्रकार वार्ता में पत्रकार द्वारा स्कूलों में बरती लापरवाही समय पर स्कूल ना खोलने को सवाल किया तो स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने इस संबंध में बोलते हुए कहा कि जल्द ही शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की जाएगी इन विभागों की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रभाव किया जाएगा शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कर सारी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा साथ ही जिन लोगों के द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है और अव्यवस्था उनके प्रति कठोर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811