Let’s travel together.

दोपहिया में तीन सवारी अब पड़ेगी भारी एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने की कार्यवाही शुरू

0 130

सुरेन्द्र जैन रायपुर
यदि आप दोपहिया वाहन चलाते हैं वो भी राजधानी रायपुर के आसपास ओर तीन सवारी बैठकर चलते हैं तो हो जाइए सावधान क्योकि अब यह सब नहीं चलने वाले एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।


जी हां दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाई शुरू हो चुकी है एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर ने 27 अप्रैल से सख्ती शुरू कर दी है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पहले ही दिन 337 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाया जा रहा है दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म* लगे वाहनों के विरुद्ध अधिकारी कर्मचारी शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर अभियान चला रहे है जिसमे अब तक 337 उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चलाने कार्रवाई किया गया।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है की वह यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, दोपहिया में तीन सवारी ना चले, बिना नंबर के वाहन ना चलाएं, वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग ना करें, रॉन्ग साइड ना चलें तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811