Let’s travel together.

सामंथा रुथ प्रभु की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल

92

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लगातार खबरों में छाई हुई हैं। सामंथा कभी अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर खबरों में हैं, तो कभी अपनी तस्वीरों की वजह से। हाल ही में सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज हुई है।

इस फिल्म में सामंथा की एक्टिंग को खूब पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कमाल नहीं दिखा सकी। बीते दिनों उनकी एक सालों पुरानी तस्वीर सामने आई थी। वहीं, अब उनकी 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है।

10वीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड हुआ वायरल  

सामंथा रुथ प्रभु का हाल ही में अपना 10वीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आई हैं। इस रिपोर्ट कार्ड को खुद सामंथा ने रीट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। सामंथा के इस रिपोर्ट कार्ड में उनके नंबर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ स्कूल के दिनों में एक शानदार छात्रा थीं। इस रिपोर्ट कार्ड में आप देख सकते हैं कि  सामंथा को सभी सबजेक्ट्स में 80 से ज्यादा नंबर मिले थे, लेकिन गणित में उनके नंबर देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। सामंथा ने गणित में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं।

रिपोर्ट कार्ड पर सामंथा ने किया रिएक्ट

सामंथा रुथ प्रभु ने पहले अपने वायरल हो रहे रिपोर्ट कार्ड को शेयर करते हुए कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘हा हा यह फिर से वायरल हो गया…।’ सामंथा के कमेंट से साफ हो गया है कि ये उनका ही मार्कशीट है। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए यूजर्स उन्हें टॉपर कहकर संबोधित कर रहे हैं।

सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं एक्ट्रेस

सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें हाल ही में उनकी फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज हुई है। वहीं, अब वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फिल्म ‘खुशी’  में नजर वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सामंथा ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811