Let’s travel together.

भोपाल की तर्ज पर लग रहा है रायसेन में उत्सव मेला मेला देखने दिनों दिन बढ़ रही भीड़

0 126

-लोगों को लोहा रहे आकर्षक झूले रामलीला और वृंदावन की महारास नृत्य

शिवलाल यादव रायसेन

 

राजधानी भोपाल की तर्ज पर रायसेन शहर में इन दिनों गर्मियों के मौसम में रायसेन उत्सव मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।क्योंकि दशहरे मैदान में इस मेले में दुकानों के अलावा वृंदावन की रामलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। रामलीला प्रसंग ब्रज की महाराज नृत्य सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए मनमोहक झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ।

मेला प्रतिदिन शाम 7 से रात को 12 बजे तक लग रहा है ।मेला को देखने बड़ी संख्या में लोग रायसेन सहित आसपास के कस्बों शहरों से और गांव से लोग रायसेन उत्सव मेला को देखने आ रहे हैं आयोजन समिति की ओर से यह इस बार पहला कदम है जो जनहित में शानदार है और व्यापार की दृष्टि से भी बढ़िया है। अगले साल यह मेला पूरी तैयारी और भव्यता प्रदान करेगा ।रायसेन उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र बबलू ठाकुर ने बताया कि यह सब टीमवर्क का नतीजा है ।रायसेन उत्सव मिला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुका है ।

आम लोगों और बच्चों के भरपूर मनोरंजन के लिए इंतजाम नए नए तरीके से कराए गए हैं ।रोजाना लोग परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के साथ रायसेन उत्सव मेला को देखने आ रहे हैं। मेला में झूले बच्चों के झूले बच्चों की मौज मस्ती के लिए झूले आइसक्रीम पार्लर सहित कई दुकाने कपड़ों की दुकान मेला परिसर में लगाई गई हैं ।चौतरफा से उत्सव मेले को कवर्ड किया गया है ।दशहरे ग्राउण्ड के मेला परिसर में मराठा सम्राट छत्रपति वीर शिवाजी रामचंद्र भगवान महादेव सहित वीर बजरंग बली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

वृंदावन से आई रामलीला मंडली द्वारा और रामसेतु रामेश्वरम स्थापना हनुमान जी द्वारा सीता माता की खोज की प्रसंगों का जोरदार तरीके से मंचन किया गया। रामलीला के प्रसंगों को देखने दर्शकों की भारी भीड़ रोजाना उमड़ रही है ।वही ब्रज का महारास नृत्य मनमोहक तरीके से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811