Let’s travel together.

रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन के दो कोच में लगी भीषण आग यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

86

रतलाम। रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6:35 पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में अचानक आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग फैल गई और बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

डेमू ट्रेन में आग लगने के बाद लगभग एक घंटे बाद 7:50 पर फायर ब्रिगेड पहुंची। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। वे पैदल ही प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर फोर लेन स्थित रत्तागिरी गिरी पहुंच रहे हैं।

ट्रेन में इतनी भयावह आग लगी थी कि काफी दूर से ट्रेन से आग की लपटें ऊपर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी। ट्रेन की दो बोगियां जलकर पूरी तरह खास हो चुकी है। अभी तक ट्रेन में आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811