Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन 5 सूत्री मांगों को लेकर पहले दिया धरना, नारेबाजी करते हुए निकाली रैली सौंपा ज्ञापन

0 160

रायसेन । अपनी  5 सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सहायकों द्वारा कलमबंद हड़ताल की जा रही है,इनका कहना है, कि शासन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। इसलिए 1 अप्रैल से ही रोजगार सहायकों द्वारा हड़ताल की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को शहर के दशहरे मैदान में जिलेभर के लगभग 400 से ज्यादा ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा धरना दिया गया उसके बाद जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत के नेतृत्व रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्राम रोजगार सहायकों एवं सचिवों की मांग है, कि उन्हें जिला संवर्ग सहायक सचिव में संविलियन कर नियमितिकरण किया जाए, 30 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाए। स्थानांतरण नीति लागू की जाए। निलंबन अवधि में गुजारे भत्ते की पात्रता हो । दुर्घटना में अनुग्रह सहायता राशि 5 लाख और अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान सहित पीएफ का प्रावधान हो शासकीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811