Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY::राशिफल मंगलवार 18 अप्रैल 2023

0 38

मेष राशि- आज आप आप धार्मिक भावनाओं का अनुभव करेंगे। आपके दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है, लेकिन शाम के समय आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। बेवजह आज आपके पैसे खर्च होंगे। छात्रों को अपने करियर के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान समय बर्बाद करने के बजाय अपनी पढ़ाई में लगाना चाहिए। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि –गुस्से में आकर कोई फैसल ना लें। आप आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस करते हैं तो बचत करने पर सोच-विचार करें। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप प्रेमी से शादी करने का इरादा रखते हैं तो आज उनसे बातचीत शुरू करें। वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बिताने के लिए आज आपके पास पर्याप्त समय होगा।

मिथुन राशि- दूसरों के प्रति द्वेष रखने से मानसिक तनाव हो सकता है।ऐसे नकारात्मक विचारों से बचना सबसे अच्छा है। व्यापार से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। आपके बॉस के नोटिस में आने से पहले बचा हुआ काम आज निपटा लें। आपका वैवाहिक जीवन आज खुशियों से भरा होगा।

कर्क राशि-आपका दयालु स्वभाव आज आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपका कोई जान-पहचान वाला व्यक्ति वित्तीय मामलों को लेकर ज्यादा परेशान रहेगा। जिससे घर में माहौल खराब हो सकता है। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपको और आपके जीवनसाथी को आज कोई गुड न्यूज मिल सकता है।

सिंह राशि- सामाजिक गतिविधियों से ज्यादा अपनी सेहत पर फोकस करें। जिन लोगों ने किसी अजनबी की सलाह पर पैसा लगाया है, उन्हें आज सकारात्मक लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों से बचकर रहें, जो आपका फायदा उठाते हैं। किसी आध्यात्मिक नेता या किसी बुजुर्ग से मार्गदर्शन लें। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि-ध्यान लगाना और आत्मचिंतन करना, आज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपने विदेशी भूमि में निवेश किया है, तो आप इसे लाभदायक कीमत पर बेच सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा जाएगा। विदेश में बिजनेस करने वालों को मनचाहा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर सकते हैं।

तुला राशि-आज आप परेशान रह सकते हैं। दूसरों की सलाह सुनने से लाभ मिल सकता है। हालांकि परिवार के भीतर विवाद हो सकता है। आपका लाइफ पार्टनर शाम को आपको सपोर्ट करेगा और मनोबल बढ़ाएगा।

वृश्चिक राशि- अपने स्वास्थ्य पर फोकस करें। बचत शुरू करना आपके लिए जरूरी है और पैसों के खर्च पर कंट्रोल भी करें। दिन आपका सुखद रहेगा। प्यार के मामलों में जल्दबाजी में फैसला ना लें। अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ निजी समय निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी की सेहत के कारण दिन भर तनाव और चिंता रह सकती है।

धनु राशि-मानसिक स्थिति पर फोकस करें। पैसों की कमी से बचने के लिए आज अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। पैसों को लेकर परिवार के साथ बातचीत हो सकती है। आज आपको किसी जगह से आमंत्रण मिल सकता है। अपने जीवनसाथी को रोमांटिक डेट पर बाहर ले जाने से आपके रिश्ते की स्थिति में सुधार आ सकता है।

मकर राशि – खेल या कसरत करने से आपकी शारीरिक फिटनेस सही रहेगी। । पैसों को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपका शांत व्यवहार आज आपको काम आएगा। किसी सहकर्मी से सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है।

कुंभ राशि-आज शाम का वक्त अपने लिए निकालें। कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। घर के माहौल में बदलाव होगा। काम के सिलसिले में अपने किसी सहकर्मी के साथ शाम बिता सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव से आज आप कुछ परेशान महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि-आज परिवार के इलाज में ज्यादा खर्च होगा। जो लोग फिजूलखर्ची करते रहे हैं, उन्हें आज पैसों की कीमत का अनुभव होगा। अपने काम को प्राथमिकता दें और जो महत्वपूर्ण है उस पर ध्यान दें। आज का दिन हंसी-खुशी से भरा रहेगा और आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811