Let’s travel together.

सांसद रमाकांत भार्गव की गाड़ी के सामने आ गए एबीवीपी कार्यकर्ता,सांसद को रोक जताया आक्रोश

0 100

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले के इछावर में करीब 35 करोड़ 60 लाख से बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव के सामने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने शासकीय कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू नहीं होने को लेकर जमकर नारेबाजी की वही सांसद को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं को सांसद के वाहन के सामने से अलग करने पुलिस को भी मशक्कत करना पड़ी।


सांसद भार्गव व सीएम के पुत्र कार्तिकेयसिंह सीएम राइज स्कूल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौटते समय स्कूल गेट के सामने सांसद के वाहन के सामने आकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी प्रारंभ कर दी।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि साल 1980 में इछावर में शासकीय कॉलेज की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक विज्ञान

संकाय की पढ़़ाई शुरू नहीं हुई है। यदि किसी विद्यार्थी को विज्ञान विषय की पढ़ाई करना है तो सीहोर, भोपाल या अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। इससे एक तो परेशानी उठाकर घर छोडऩा पड़ता है। वही दूसरा अतिरिक्त पैसे अलग बर्बाद करना पड़ते हैं।
वही कुछ दिन पहले इछावर में सांसद रमाकांत भार्गव की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मीडिया के सवालों को भी डालते नजर आए सांसद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811