Let’s travel together.

गेहूँ की फसल तोले जाने में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को किया निलंबित

0 111

किसान द्वारा शिकायत किये जाने पर हुई कार्यवाही

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

उपार्जन केन्द्र पर किसानों की अधिक उपज तौले जाने की शिकायत पर कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह ने तूमड़ा समिति के प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर को केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से एक किसान द्वारा शिकायत में बताया गया कि समिति द्वारा एक बोरे में 50 किलो 580 ग्राम के स्थान पर 50 किलो 800 ग्राम की तुलाई की जा रही है।

समिति द्वारा कृषकों से प्रति बोरा निर्धारित मात्रा से अधिक गेहूं तोले जाने की अनियमितता पाई जाने पर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से समिति प्रबंधक मनोज माल को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
कलेक्टर द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत तूमड़ा में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए सहकारी समिति तूमड़ा द्वारा धनवंती वेयरहाउस पर संचालित केन्द्र का निरीक्षण किया । उन्होंने ई-उपार्जन की आनलाइन व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया एवं उपार्जन केन्द्र पर आने वाले किसानों के लिए उत्तम छायादार बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक , अनुविभागीय अधिकारी हुजूर , तहसीलदार, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811