Let’s travel together.
nagar parisad bareli

20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

34

इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगने वाला है। भारतीय ज्योतिष कैलेंडर के अनुसार यह सूर्य ग्रहण प्रातः 07:04 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा, क्योंकि इसे भारत से नहीं देखा जा सकता है। लेकिन विभिन्न राशियों पर इसका कुछ ना कुछ असर जरुर पड़ेगा। आईये आपको बतायें कि आपकी राशि पर इस सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा। –

मेष राशि

इस राशि के जातकों को जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में तनाव आने की संभावना है। इस अवधि में आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। ड्राइविंग या एडवेंचर में कोई रिस्क न लें। कंधे या शरीर के ऊपरी भाग में कुछ समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य ग्रहण के समय आपको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के प्रभाव से आपके आर्थिक हालातों में बदलाव आएंगे। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है और इससे आप तनाव में रहेंगे। आपको किसी जुर्माने या सरकारी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है।

मिथुन राशि

इस राशि पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह ग्रहण आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप सक्रिय और गतिशील रहेंगे और अपने कार्य संगठित और योजनाबद्ध तरीके से करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि थोड़े बहुत उतार चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन या ट्रांसफर की भी संभावना है, जो आपके करियर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होगा। करियर के क्षेत्र में धन की वृद्धि हो सकती है, विशेष रूप से उन लोगों को जो विदेशों में काम कर रहे हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का समय बहुत फलदायी साबित हो सकता है। यह समय आपके लिए कई नए और अच्छे अवसर ला सकता है। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। जातकों को इस समय अच्छा वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही करियर और रिश्तों के मामले में आप अच्छे समय का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान आपकी कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इस अवधि में आपके विभिन्न मुद्दे सुलझ सकते हैं। आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा, जिससे घर की ऊर्जा में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में जोखिम वाले फैसले लेकर आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। वहीं जो लोग नए काम या व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

इस राशि के लिए भी सूर्य ग्रहण का समय अच्छा हो सकता है। आपके फैमिली और पर्सनल संबंधों में सुधार हो सकता है। आप इस अवधि में अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, वह कोई नई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या ट्रांसफर भी मिल सकता है। आपके करियर और धन के लिए सबसे अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि

आपके लिए सूर्य ग्रहण का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी शुरू होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और कई प्रकार के खर्चे बढ़ भी सकते हैं। यह ग्रहण काल आपके जीवन के मुख्य पहलुओं जैसे विवाह, प्रेम जीवन व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। कठोर शब्दों पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काल अच्छा नहीं है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ स्टूडेंट्स शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण कुछ गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सुधार आ सकता है और धन के मामलों का समाधान भी हो सकता है।

मकर राशि

यह सूर्य ग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है। यह ग्रहण काल आपके स्वास्थ्य, माता, वाहन और संपत्ति के मामलों के लिए सकारात्मक संकेत नहीं दे रहा है। कुछ जातक पर्सनल या प्रोफेशनल कारणों से अपनी मातृभूमि से दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन और परिवार में भी समस्याएं बनी रह सकती हैं। काम का माहौल मानसिक दबाव दे सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आपको समाज से सम्मान और पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको मीडिया, ब्लॉग और साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस अवधि में बहुत सफलता प्राप्त हो सकती है और आप पद, नाम व प्रसिद्धि पाने में भी सक्षम होंगे। इस अवधि में रिश्तों, विवाह और मित्रों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

मीन राशि

इस अवधि के दौरान परिवार में धन हानि और धन की समस्याएं संभव हो सकती हैं। आपके वैवाहिक जीवन और रिश्तों में परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के कुछ जातक अपने व्यक्तित्व में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। वाणी और झूठे वादों पर नियंत्रण रखें। बड़े निवेश और सौदों से बचें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811