Let’s travel together.

क्या करण जौहर के भड़काने के बाद  दीपिका पादुकोण रखेगी अनुष्का शर्मा से दोस्ती

71

फेमस फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. हाल में करण जौहर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करने की बात कबूलते हुए नजर आ रहे थे. अनुष्का शर्मा के करियर खत्म करने वाली बात पर करण की जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है. अब इसी बहसबाजी के बीच एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है जिसमें करण जौहर एक बार फिर अनुष्का शर्मा पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

करण जौहर ने अनुष्का की दोस्ती पर किया कमेंट! 

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 2013 में टेलीकास्ट हुए सीजन के एक एपिसोड से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करण के शो में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट दिखाई दे रहे हैं. शो में बातचीत के दौरान दीपिका, करण जौहर से कहती हैं- आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि एक्टर्स साथ नहीं हो सकते हैं. जिसके जवाब में करण जौहर कहते हैं, वाकई, तुम्हारे साथ कौन है?

दीपिका पादुकोण जवाब में अनुष्का और कैटरीना को अपना दोस्त बताती हैं. करण जौहर तब शॉक होते हुए कहते हैं, ‘तुम्हारी दोस्ती अनुष्का के साथ है? मुझे यकीन नहीं हो रहा, माफ करना तुम्हारी दोस्ती किसके साथ है?’ तब दीपिका जवाब देती हैं, ‘ओके. मेरे दिमाग में तो यही है…मैं जानती हूं.’ फिर करण जौहर कहते हैं, ‘अगर तुम्हें लगता है कि अनुष्का शर्मा तुम्हारी दोस्त हैं तो तुम निश्चित तौर पर एक बबल में रह रही हो.’ करण जौहर की यह सारी बातें सुनकर दीपिका के चेहरे के सभी रंग उड़ जाते हैं.

दीपिका को ‘आरके’ टैटू के लिए छेड़ा…! 

करण जौहर वीडियो में प्रियंका चोपड़ा से उनके डैडीज लिटिल गर्ल टैटू से बात उठाते हुए दीपिका पादुकोण के आरके टैटू पर आ जाते हैं. तब दीपिका जवाब में कहती हैं, वह अभी भी वही हैं करण. और फिर कऱण जौहर की इस मस्तीखोरी पर प्रियंका चोपड़ा की तरफ देखते हुए कहती हैं क्या मैं इसे मार सकती हूं…? प्रियंका भी दीपिका को जवाब में कहती हैं, किसी को तो मारना चाहिए.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट मैराथन, 250 खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड को दी चुनौती     |     तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत     |     बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811