Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शादी के बाद घर से बिना बताए गायब हुए युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला

0 402

देवास से अरविंद चौकसे

शादी के बाद घर से बिना बताए गायब हुए युवक कालूखेड़ी तालाब में तैरता हुआ मिला है।सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।बताया जा रहा है कि युवक की गुमशुदगी परिजनों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। दरअसल शिमला कॉलोनी का रहने वाला चेतन पिता अरूण सोलंकी 25 वर्ष की शादी 18 फरवरी को हुई थी।जिसके बाद 21 फरवरी को चेतन सुबह करीब 5 बजे घर से किसी को बिना बताए चला गया। चेतन जगराता भजन मण्डली में ढोलक बजाता था। अचानक चेतन के घर से लापता होने पर परिजनों ने उसे परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया लेकिन चेतन जब कही नहीं मिला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने पर की गई थी। परिजन लापता चेतन को तलाश कर ही रहे थे कि एक युवक का शव गुरुवार सुबह बीएनपी थाना क्षेत्र के बायपास स्थित कालूखेड़ी तालाब में मिला। शव की शिनाख्त तीन दिन से लापता चेतन सोलंकी निवासी शिमला कॉलोनी के रूप में हुई। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811