Let’s travel together.

पार्टी स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, वरिष्ठो का किया सम्मान

0 166

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, रायसेन जिले के संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने जिला महामंत्री श्री रामकुमार साहू, रायसेन मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्रीमती मंजू कुशवाहा, श्री मोहन चक्रवर्ती, श्री जीतू ठाकुर, श्री बृजेश कुशवाहा, श्री मनोज यादव’ श्री कैलाश ठाकुर’ श्री शुभम रावत’ श्रीमती हेमलता रघुवंशी’ श्री राकेश तोमर’ श्री धीरेंद्र सिंह कुशवाहा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।


जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके तत्पश्चात जनसंघ के समय से कार्य करने वाले वरिष्ठजन श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री कन्हैया सूरमा, श्री भैया लाल कुशवाहा, श्री खियालदास काका, श्री टीकम सिंह पवार, श्री हेमंतदास काका का जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा एवं संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने शाल श्रीफल से सम्मान किया।


उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले के 22 मंडलों एवं 1210 बूथों पर एक साथ पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत सिंह नड्डा का वर्चुअल संबोधन सोना। इसके तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमुना सेन ने पार्टी कार्यालय के पीछे निर्माण हेतु नमो वाटिका की घोषणा की।

न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811