Let’s travel together.

बिहार में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में पटना में मिले 21 संक्रमित

113

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी के अस्पतालों में हो रही जांच में धीरे-धीरे अधिक संक्रमण के केस आने लगे हैं। बीते 24 घंटे में पटना में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

पटना में सबसे अधिक पीएमसीएच में कोरोना के सात संक्रमित मिले हैं। इसमें चार पटना के विभिन्न इलाके के हैं, जबकि तीन मरीज दूसरी बीमारी के लिए इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचे थे, जहां लक्षण के आधार पर हुए जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जांच की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना का बढ़ रहा खतरा, बेपरवाह हैं मरीज

राजधानी में धीरे-धीरे कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों अन्य बीमारियों की इलाज के लिए आ रहे मरीज जांच में कोरोना संक्रमित भी आने लगे हैं। बिहार में ओमिक्रोन के एक्सबीबी 1.16 वेरिएंट की भी पुष्टि हो चुकी है।

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और पीएमसीएच में हर दिन दो ढ़ाई से तीन हजार मरीज विभिन्न विभागों में उपचार के पहुंचते हैं लेकिन अधिसंख्य मरीज और उनके स्वजन मास्क को लेकर बेपरवाह बने रहते हैं।

आइजीआइएमएस के चिकित्सा अधीक्षक सह उप निदेशक डॉ. ने बताया कि कोविड का नया वेरिएंट ज्यादा संक्रमण फैलाने में सक्षम है, लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसके बावजूद हर दिन मास्क को लेकर विशेष माइकिंग कराई जा रही है। अब मास्क को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811