Let’s travel together.

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में 598 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन

61

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा करीब 600 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। एनआइसी द्वारा यह भर्ती राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के लिए की जा रही है। केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना (संख्या NIELIT/NIC/2023/1) के मुताबिक 331 साइंटिफिक असिस्टेंट / टेक्निकल असिस्टेंट, 196 साइंटिफिक ऑफिसर / इंजीनियर और 71 साइंटिस्ट समेत कुल 598 पदों पर भर्ती होनी है। एनआइसी चल रही आवेदन की यह प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

कहां और कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार एनआइसी की आधिकारिक वेबसाइट, recruitment.nic.in पर भर्ती सेक्शन में विजिट करें। इसके बाद यहां एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अप्लीकेशन पोर्टल, calicut.nielit.in पर जाए। फिर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और इसके बाद पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके सम्बन्धित पद के लिए उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान ही 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि विभिन्न आरक्षित वर्गों और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को एनआइसी द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंडों को भी जान लेना चाहिए। अधिसूचना के अनुसार सम्बन्धित विषयों में एमएससी या एमसीए या बीई या बीईटेक डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार साइंटिस्ट, साइंटिफिक असिस्टेंट / टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक ऑफिसर/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे। निर्धारित विषयों में एमफिल किए उम्मीदवार भी साइंटिस्ट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ, सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811