रायसेन । अनुपयोगी खुले पड़े हुए बोरवेल बन्द किये जाने के निर्देशों की अवेहलना करने व गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने पर सिलवानी तहसील क्षेत्र के हल्का नम्बर 61 के पटवारी पंकज शर्मा को कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने निलंबित कर दिया। इसी मामले में नायब तहसीलदार सिलवानी अनीस धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जबाव मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में 10 वर्षीय आशीष केवट दोपहर में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। जिसे ग्रामीणों की सूझ बुझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे से बात कर उसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना से एक बार फिर बोर से जुड़ी लापरवाही सामने आई। मामले में कलेक्टर रायसेन ने पटवारी को निलंबित करने आदेश जारी कर दिये। कलेक्टर के निर्देश पर भू-अभिलेख कार्यालय से 14 मार्च को राजस्व अधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी देने व खुले पड़े बोर बन्द करवाने के आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के बाद पटवारी पंकज अर्मा द्वारा जो रिपोर्ट दी थी उसमें ग्राम भानपुर में कोई भी बोर खुला न होना बताया गया था। पटवारी की गलत जानकारी के बाद 3 अप्रैल को भानपुर में ही बच्चे के बोर में गिरने की घटना घटित हो गई, मामले में तत्काल कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post