बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध मे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का उदघोष म.प्र. में उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र से किया है।
म.प्र.कांग्रेस के प्रभारी जे पी अग्रवाल,पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,पूर्व सांसद रामेश्वरदयाल नीखरा के सानिध्य एवं विधायक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल की अगुवाई मे हजारो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का महा सम्मेलन कृष्णा गार्डन मे भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ आयोजित किया गया।
दिल्ली से आये प्रभारी जे पी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता मे वताया कि राहुल गांधी उस वलिदानी परिवार से है जिसकी दादी इंदिरा गांधी,पिता राजीव गांधी ने देश के लिये शहादत दी है।
राहुल गांधी ने देश में ध्रुवी करण की राजनीति के खिलाफ, वढ़ती मंहगाई,वेरोजगारी ओर देश मे अमन चेन व भाई चारा कायम लोकतंत्र को वचाने के लिये काशमीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा की,भाजपा सरकार लाकतंत्र की आवाज को दवाना चाहती है।
केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा भाजपा सरकार झूठे वादो की सरकार है,देश के,किसानो,वेरोजगारो,महिलाओ,ओर गरीबो के साथ छल कर रही है,गोतम अडानी 2014 मे अमीरो की सूची मे 609 न. पर था वो दुनिया के नं.2 का अमीर कैसे वन गया ।अडानीग्रुप को नियम कानून को ताक मे रखकर भारत के हवाई अडडे, वंदरगाह, कोयलावपावर प्रोजेक्ट सौपे गये। साथ ही,ई डी,सी बी आई ,आई टी का दुरूपयोग किया गया।
वही विधायक देवेन्द्र पटेल ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा ओर कहा भाजपा के शासनकाल मे किसान,नौजवान,व आम आदमी परेशान है,मोदी सरकार मे राष्ट्रीय संम्पत्तियो को कौड़ियो के दाम वेचा जा रहा है।वताया कि जय भारत सत्याग्रह 31मार्च से पूरे देश मे ब्लाक,जिले,ओर प्रदेश स्तर पर जन आन्दोलन कांग्रस कर रही है।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861