Let’s travel together.

स्कूलों के बाद अब कम्युनिटी में भी पहुंचेगा हैप्पीनेस करिकुलम

91

दिल्ली| हैप्पीनेस पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आतिशी शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक शिक्षक व प्रशासक के रूप में उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा की। इस पर भी चर्चा हुई कि कैसे स्कूलों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम और माइंडफुलनेस गतिविधियों ने सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है।

दिल्ली के स्कूलों के बच्चे हैप्पीनेस पाठ्यक्रम से खुश रहने के गुर सीखने के बाद अब वह समुदाय व परिवार को खुश रहना सिखाएंगे। दिल्ली सरकार ने स्कूलों के बाद हैप्पीनेस को समुदाय में पहुंचाने की तैयारी की है। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार को त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्राचार्यों, व हैप्पीनेस को-ऑर्डिनेटरों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हैप्पीनेस पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आतिशी शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक शिक्षक व प्रशासक के रूप में उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा की। इस पर भी चर्चा हुई कि कैसे स्कूलों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम और माइंडफुलनेस गतिविधियों ने सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है। आतिशी ने कहा कि हैप्पीनेस पाठ्यक्रम ने हमारे स्कूलों के बच्चों के बेहतर इंसान बनना तो सिखाया है। अब स्कूलों में इसकी सफलता के बाद हम इसे समाज में और लोगों तक भी लेकर जायेंगे। इसमें स्कूली बच्चे ही सहयोग करेंगे। बच्चे हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की माइंडफुलनेस गतिविधियों के जरिए लोगों को खुश रहना सिखाएंगे।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चे अपने दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस से करते हैं। इससे बच्चों का सारा तनाव दूर हो जाता है। वह सकारात्मक तरीके से सीखने के लिए तैयार होते हैं। आतिशी ने कहा कि हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की माइंडफुलनेस गतिविधियों से न केवल बच्चों का तनाव दूर हुआ है बल्कि इन गतिविधियों ने शिक्षकों के तनाव को दूर करने में भी मदद की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की शुरुआत की, जिससे नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चों को छोटी उम्र से ही अपनी योग्यता को पहचानने व अपने आप को अच्छी तरह से समझने में मदद मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811