–राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने का मामला
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिलवानी के कार्यकताओं ने गांधी चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा संकल्प सत्याग्रह प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का कहना है कि संसद मानहानि के मामले में सूरत की अदालत में गुरुवार को ही राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था जिसके बाद से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है इसी मामले को लेकर आज कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से संकल्प सत्याग्रह प्रदर्शन किया गया।

बरेली उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि आज केन्द्र सरकार को सबसे ज्यादा डर कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी से लगता है लोकतंत्र की हत्या करने के लिये संसद से सदस्यता रद्द की है।
01वाइट- देवेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक सिलवानी
02 वाइट- देवेंद्र पटेल विधायक कांग्रेस बरेली उदयपुरा विधानसभा