Let’s travel together.

हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई मां कर्मा देवी जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा

0 66

पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने फूल बरसा कर किया स्वागत
सिलवानी रायसेन। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई है। सुबह साहू धर्मशाला में पूजन हवन किया गया। दोपहर में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बजरंग चौराहा पर पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की आरती की गई ।

समाज के कार्यकर्त्वओ का फूल माला पहनाकर एवं श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया इसके पश्चात धर्मशाला से नगर के प्रमुख मार्गो से होकर वर वधू गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाएं कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। इस वर्ष साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां कर्मा देवी की पूजन-हवन के पश्चात मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया। जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित किया। मां कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। कि अतीत में उनकी पावन गाथा तथा उसने सम्बन्धित लोकगीत और किबं ततिया इस बात के प्रमाण है कि मां कर्मा देवी कोई काल्पनिक पात्र नहीं है। मां कर्मादेवी का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत् 1073 सन् 1017 ई0 को प्रसिद्ध व्यापारी राम साहू के घर में हुआ था। मां कर्मादेवी बाथरी वंश की थीं। श्री राम साहू की बेटी कर्मादेवी से साहू समाज का वंश और छोटी बेटी धर्माबाई से राठौर समाज का वंश चला आ रहा है। इसलिए साहू और राठौर दोनों तैलिकवंशीय समुदाय के वैश्य समाज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811