Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विवाह स्थल तक घोड़ी पर बैठकर पहुंची दुल्हन,दूल्हा भी घोड़ी चढ बारात लेकर पहुंचा दुल्हन विहाने

0 79

मप्र के रायसेन में एक अनोखी शादी देखने को मिली अक्सर आप देखते होंगे शादियों में दूल्हा बारात लेकर घोड़ी पर बैठकर दुल्हन को लेने आता है लेकिन रायसेन में आज मालवीय समाज की एक शादी में चार भाइयों ने मिलकर अपनी बहन को घोड़ी पर बिठाकर बारात निकाली ।

दूल्हे की तरह दुल्हन को भी घोड़ी पर बिठाकर नाचते गाते विवाह स्थल पर पहुंचाया। रायसेन शहर के एक मालवीय परिवार के घर की छोटी बेटी को घोड़ी पर सवार कर नाचते गाते विवाह स्थल पर पहुंचाया। तो देखने वालों की निगाहें घोड़ी पर सवार दुल्हन पर टिकी रही

रायसेन शहर के सांची रोड पर रहने वाले रतनलाल मालवीय और परिवार के सदस्यों ने घर की सबसे छोटी बेटी सुरभि मालवीय का विवाह सलामतपुर निवासी विजय मालवीय के साथ तय किया था। जो कि कल विजय मालवीय बारात लेकर रायसेन पहुंचे सांची रोड स्थित एक गार्डन में विवाह होना था जब दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लगा रहा था उसी दौरान दुल्हन के घर के सदस्यों ने भी घोड़ी बुलवाकर दूल्हे की तरह अपनी बेटी दुल्हन को घोड़ी पर सवार किया और पूरे गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पर लेकर पहुंचे जब दुल्हन की बारात भी दूल्हे की तरह निकल रही थी तो देखने वालों की निगाहें दुल्हन पर टिकी रही।दुल्हन के भाई दुल्हन के भाई शिवराज मालवीय मनीष मालवीय सुजीत मालवीय सतीश मालवीय विशाल मालवीय शुभम मालवीय सौरभ मालवीय गगन मालवीय मयंक मालवीय बंटी मालवीय अपनी सबसे छोटी बहन की पूरे गाजे बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर विवाह स्थल लेकर पहुंचे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811