Let’s travel together.

सरपंच ने आंगनबाड़ी केंद्र दो को गोद लेकर भेंट की कुर्सी एवं अन्य सामग्री

0 492

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान के बाद आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उनकी जरूरतों को पूरा करने समाज सेवी और जनप्रतिनिधि सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में 19 फरवरी शनिवार को सांची परियोजना के सेक्टर की जमुनिया आंगनबाड़ी केंद्र दो को ग्राम पंचायत सरपंच विजय जाटव ने गोद लेते हुए बच्चों की 8 कुर्सी एवं चटाई भेंट की। वहीं कबीर लोधी ने चार कुर्सी एक डस्टबिन आंगनबाड़ी केंद्र को भेंट किया किए। गौरतलब है कि आंगनबाड़ियों में सुविधा बढ़ाने के लिए अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी के तहत गोद लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ियों को गोद लेकर उन्हें सामग्री भेंट की जा रही है। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र जमुनिया दो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता लोधी, आंगनबाड़ी सहायिका भारती वर्मा एवं सरपंच विजय जाटव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811