Let’s travel together.

भाजपा हमेशा झूठ फरेब और धर्म की राजनीति करती है:पठान

0 215

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर चलो अभियान के तहत लोगों से किया जनसंपर्क

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को नगर सलामतपुर में घर-घर चलो अभियान के तहत लोगों से घर घर जाकर संपर्क किया। भाजपा हमेशा से ही झूठ फरेब और धर्म की राजनीति करती है। वह व उसके नेता विकास कम बल्कि विनाशलीला का खेल ज्यादा खेल रहे हैं उदाहरण के तौर पर यूपी विधानसभा महासंग्राम में पीएम मोदी सहित तमाम केंद्र के मंत्रियों के सुर बदल गए हैं। यह बात सलामतपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू पठान ने कही। बबलू पठान शनिवार दोपहर कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय बूथ क्रमांक 26 व 27 के लोगों से मिले।

उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नीरज जैन बंटी भैया, शकील पटेल, बृजेश खंडेलवाल, आशीष राजपूत, सचिन साहू, शोभराम यादव, अंकित महतो, राजेन्द्र राजपूत नरोदा, तुलसीराम मेहरा, सुमित राजपूत, राजू अहिरवार, साहिल मीना, दीपक मीणा, दीपक मेहरा, शंकर दादा, नरेश मीना, नारायण मीना, जगदीश रायकवार, पप्पू सिद्दीक, समीर शेख, मेहबूब मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कॉंग्रेस के नीरज जैन बंटी भैया बोले कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए कन्यादान योजना में 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी थी।लेकिन इन सत्ता के भूखे भाजपा के तथाकथित नेताओं ने बिकाऊ रामों को अपनी काली दौलत से खरीदकर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था। जनता अब आगामी 2023 के चुनाव में उनको कभी माफ नहीं करेगी।भाजपा के नेता मंत्री दोबारा से सत्तासीन होने के बाद ही बेटियों की कन्यादान योजना की राशि फिर से आधी कर दी है। वहीं आशीष राजपूत और सचिन साहू ने कहा कि गरीब बेटियों भांजियों का श्राप कंस मामा की सरकार को ले डूबेगा। कार्यकर्ताओं ने नगर में घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। और लोगों से 2023 में कांग्रेस पार्टी को वोट करने की अपील भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811