Let’s travel together.

सेना में जाने वाली पहली महिला मुक्केबाज जैस्मिन 83 सेकंड में जीतीं

75

सेना में जाने वाली देश की पहली महिला मुक्केबाज हरियाणा की जैस्मिन ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज किया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली इस मुक्केबाज ने 60 भार वर्ग में महज 83 सेकंड के अंदर तंजानिया की मुक्केबाज न्यामबेगा एंबोस को पछाड़ दिया। जैस्मिन ने बाउट की शुरुआत से ही इतने मुक्के बरसाए कि रेफरी को पहले दौर में ही मुकाबला रोकना पड़ा। वहीं हरियाणा की ही शशि चोपड़ा ने 63 भार वर्ग में जीत से शुरुआत की है। उन्होंने कीनिया की मवांगी वांजिरू को 5-0 से पराजित किया, लेकिन चैंपियनशिप में देश को पहली हार का सामना करना पड़ा जब 70 भार वर्ग में चीन की झोउ पेन ने श्रुति यादव को 0-5 से परास्त किया।

रेफरी ने दो बार रोकी बाउट

जैस्मिन ने हाल ही में सेना में ज्वाइनिंग की और उन्होंने आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट पुणे में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। जैस्मिन के माथे से अभी पसीना भी नहीं निकला था कि रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा। मुकाबला शुरू होते ही जैस्मिन के मुक्कों के आगे दो बार मुकाबला रोककर गिनती गिननी पड़ी। तीसरे मौके पर रेफरी ने बाउट ही रोक दी।

दादा की प्रेरणा से सेना को अपनाया

जैस्मिन के पास अन्य संस्थानों में नौकरी करने के मौके थे, लेकिन उन्होंने सेना को चुना। जैस्मिन बताती हैं कि उनके दादा जी सेना में थे। उन्होंने दादा जी के जरिए बचपन से देखा कि सेना का अनुशासन क्या होता है। यही नहीं दादा जी के जरिए वह सेना की वीरगाथाओं को सुनती थीं। यही कारण है जब उनके सामने सेना में जाने का प्रस्ताव आया तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। जैस्मिन को बीते वर्ष अक्तूबर माह में कंधे की चोट लग गई, जिसके चलते वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप नहीं खेलीं और उसके बाद उन्हें टायफायड हो गया। वह वापसी कर रही थीं तो उन्हें विश्व चैंपियनशिप से पहले विवादों में घिरना पड़ा। उनके वजन में पूनम पूनिया ने चयन को चुनौती देते हुए अदालत की शरण ली थी।

शशि रास आया नया भार वर्ग

नए भार वर्ग 63 किलो में खेल रहीं शशि चोपड़ा को कीनिया की वांजिरू कोई टक्कर नहीं दे सकीं। तीनों ही राउंड में जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। शशि का फुटवर्क शानदार और मुक्के दमदार रहे। शशि ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। शशि ने कहा कि जब वह 60 भार वर्ग में थीं तो वह थोड़ी धीमीं थी, लेकिन ज्यादा वजन में आकर उनकी तेजी कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गई है। सनामाचा चानू के चोटिल होने के चलते अंतिम क्षणों में टीम में शामिल की गईं। श्रुति यादव चीन की झोउ पेन को चुनौती नहीं दे पाईं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811