Let’s travel together.

कलेक्टर अरविंद दुवे ने मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना जायजा लिया

0 138

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जायजा लेने आज कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने आकस्मिक निरीक्षण किया तथा जानकारी ली इस अवसर पर उनके साथ जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।
जानकारी के अनुसार आज कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं की ईकेवायसी कार्य का जायजा लिया सबसे पहले उन्होंने ग्राम

पंचायत ढकना चपना पंचायत भवन पहुंचे एवं वहां पंचायत सचिव से जानकारी ली इस अवसर पर उन्होंने कहा लाडली बहना योजना हेतु आवेदन करने के लिए पात्रता रखने वाली महिलाओं की समग्र आइडी ईकेवायसी होना भी अनिवार्य है इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई भी महिला पात्रता से छूटना नहीं चाहिए इसके लिए केवायसी एवं समग्र आयडी कार्य को एक अभियान के रूप में लेकर योजना को क्रियान्वित किया जाये इसके बाद कलेक्टर श्री दुबे सांची पहुंचे तथा जनपद पंचायत कार्यालय में योजना की जानकारी ली तथा उन्होंने सांची बसस्टेंड पहुंचे तथा सीएससी सेंटरो लोक सेवा केन्द्र कियोस्को पर पहुंच कर जानकारी ली। सेंटरों कियोस्को पर महिलाओं की संख्या काफी कम दिखाई दी महिलाओं की कम संख्या पर उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम एल के खरे भी उपस्थित थे कलेक्टर के रवाना होने के बाद बताया जाता है कि नगर के व्यापारी महासंघ अध्यक्ष श्री संतोष दुबे ने बसस्टेंड परिसर में निर्मित होने वाली सड़क में होने वाले विवाद के संबंध में चर्चा की तथा बताया कि बसस्टेंड परिसर में निर्मित होने वाली सड़क मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प योजना अंतर्गत स्वीकृत की गई है जब कि इस योजना की आवंटित राशि को परिषद सभी वार्डों में बांटने की योजना बना रही है तथा परिषद की बैठक में इस सड़क को लेकर अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है बताया जाता है तब एसडीएम श्री खरे ने कहा कि बसस्टेंड के लिए मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत आने वाली राशि बसस्टेंड परिसर में ही लगाई जायेगी तथा बसस्टेंड सड़क निर्माण ही किया जायेगा । इसमें किसी भी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811