Let’s travel together.

प्रभास की तस्वीर देख लोगों ने किया लुक्स को लेकर बुरी तरह ट्रोल

97

‘बाहुबली’ प्रभास की यूं तो दुनिया दीवानी है, लेकिन अभिनेता कई बार अपने लुक्स को लेकर भयंकर ट्रोल किया जाते हैं। जहां एक तरफ फैंस उनकी हर फिर का छोटे से छोटा अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, वहीं उतनी ही दीवानगी फैंस दिलों में उनकी तस्वीरों को लेकर भी रहती है। ऐसे में उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। आज भी प्रभास की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह जुदा अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों को ‘बाहुबली’ का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

प्रभास का एक फोटो इंटरनेट पर धड्ड़ले से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को देखते ही लोगों का सिर घूम गया है और वह प्रभास की खूब खिंचाई कर रहे हैं। वायरल तस्वीर में प्रभास काफी मोटे और बेहद अजीब लग रहे हैं, जो उनके ट्रोल होने का कारण बन रहा है। नेटिजन्स प्रभास की ऐसी हालत का जिम्मेदार उनकी शराब पीने की आदत को बता रहे हैं। तस्वीर में प्रभास के साथ रजनीकांत और शिवा राज कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सारी लाइमलाइट अभिनेता के लुक ने लूट ली है।

आपको बता दें, यह तस्वीर ट्विटर पर एक अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘प्रभास के साथ ये क्या हो गया है? इसमें वह बहुत ही बुरे दिख रहे हैं।’ इस तस्वीर को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स की नहीं आपकी भी सांसें अटक जाना तैय है। कोई प्रभास की इस तस्वीर को सच्ची मानकर उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई इसे फोटोशॉप की हुई बता रहा है। नेटिजन्स प्रभास को चंबल की घाटी का डकैत बता रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

अभी तक जहां आपका प्रभास का इस तरह का लुक देखकर सिर चकरा गया होगा, वहीं अब हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो आपको सुकून दे सकता है। दरअसल, यह तस्वीर प्रभास की असली फोटो नहीं है। यह सोशल मीडिया पर होने वाली शरारत का नतीजा है। जी हां, प्रभास की यह तस्वीर मॉर्फ की गई है। तो अभिनेता एक दम फिट हैं।

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ और ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, वहीं अभिनेता ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811