Let’s travel together.

बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 का जिले भर में हुआ शुभारंभ

0 86

 

भाजपा कार्यालय पर बने काल सेंटर से होगी निगरानी

बूथ मजबूत करने युवा मोर्चा निभाएगा महत्पूर्ण जिम्मेदारी

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी का 14 मार्च मंगलवार से मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ हो गया है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथों पर पहुंचकर संगठन द्वारा तय 22 करणीय कार्यों को पूरा कर बूथ को सशक्त बनायेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में गुना जिले के 17 ही मंडलों के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने जिला प्रभारी और संचालन समिति बनाई गई हे। सभी बूथों को संगठन ऐप के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा कार्यालय हाट रोड पर जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार की उपस्थिति में कंप्यूटर सेंटर खोला गया। इस काल सेंटर से संगठन एप द्वारा प्रत्येक बूथ की निगरानी की जाएगी। जिला मुख्यालय पर बने काल सेंटर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरंद्र सिंह धाकड़, जिला मंत्री सुशील दहिफले, मिडिया प्रभारी विकास जैन और सोशल मीडिया संयोजक राहुल राजपूत केंट मंडल अध्यक्ष विनोद दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने नगर के विभिन्न बूथों पर जाकर बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ करते हुए संगठन एप्प के माध्यम से स्वयं बूथ के सदस्यों व कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, हितग्राही सहित समिति के सदस्यों सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

बूथ मजबूत करने युवा मोर्चा निभाएगा महत्पूर्ण जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान में युवा मोर्चा बूथों को मजबूत करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 14 मार्च से 24 मार्च तक10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रदेश प्रभारी और संचालन समिति बनाई और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष श्री धाकड़ ने सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को कार्यभार दिया ।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
गुना नगर से अभिषेक जैन,कैंट से विक्की छारी, पगारा से परेश भार्गव, बजरंगगढ़ से पुष्पेंद्र सेन, म्याना से मुकेश कुशवाहा ,सिरसी से चंद्रभान बारेला, फतेहगढ़ से विशाल पाटिल ,बमोरी से आयुष जैन ,रुठियाई से प्रबल रघुवंशी ,आरोन से जयवर्धन परमार, पनवाड़ी हॉट से शुभम दांगी ,जामनेर से हेमंत सोनी ,राधौगढ़ से रिंकू चौरसिया ,चाचौड़ा से रामनिवास मीणा, मृगवास से राजाराम गुर्जर ,मधुसुदनगढ़ से पीयूष अग्रवाल, कुंभराज से महेश साहू को कार्यभार दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811