Let’s travel together.

बाइक सवार को टक्कर मार लंबी दूरी तक घसीटते ले गई कार ढिलवार में हाईवे पर दर्दनाक हादसा

0 614

सुरेन्द्र जैन

भोपाल-जबलपुर राष्टीय राजमार्ग पर रायसेन जिले के ढिलवार गांव के सामने अनियंत्रित रफ़्तार से आ रही कार एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार काफी दूरी तक घसीटती ले गई दर्दनाक हादसे का कारण जगह-जगह फोरलेन को वनवे करना है।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार लगभग सवा तीन बजे उस समय हुआ जब बाइक सवार किसान जोरावर ठाकुर अपनी बाइक mp33ba2397 गांव तरफ से हाईवे पर पहुचा जैसे ही वह हाइवे पर पहुचा की भोपाल की तरफ से जबलपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने उसे सामने से टक्कर मारी और काफी दूरी तक घसीटते ले गया कार चालक कुछ मिनट तो रुका लेकिन जब ग्रामीणो की संख्या बढ़ने लगी तो कार चालक घटना स्थल से अपनी कार जबलपुर की ओर आगे बढ़ा दिया कुछ बाइक सवार युवकों ने उक्त कार को अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया है ।


दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान के सर ,पैर सहित शरीर के विभिन्न अंगों में गम्भीर चोट आने से वह मरणासन्न अवस्था मे सड़क पर पड़ा था ग्रामीणो ने घटना की सूचना 108 को दे दी थी

अंडरब्रिज न बनने से बढ़ रही दुर्घटनाएं

करोड़ो की लॉगत से बन रहे भोपाल,जबलपुर राष्टीय राजमार्ग में अधिकांश गांवो में अंडरब्रिज का निर्माण नही किया गया हैं जिससे हाईवे के ऊपर से ही ग्रामीणो को व किसानों को पैदल एवं अपने वाहनों से हाईवे के ऊपर से ही सड़क पार करना पड़ती हैं इसी कारण आये दिन कही न कही कोई न कोई हादसा होता रहता है और इस तरह जन सुविधा के नाम पर बनाई जा रही फोरलेन व सिक्सलेन ग्रामीणो की मौत की लाइन बनती जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811