Let’s travel together.

गुजरात तट के पास ईरानी नाव से बरामद हुए 425 करोड़ की ड्रग्स, आरोपी गिरफ्तार

88

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सोमवार को गुजरात के अरब सागर में भारतीय जल में 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही एक ईरानी नाव को चालक दल के पांच सदस्यों के साथ पकड़ा। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एटीएस गुजरात द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई की।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (डिफेंस विंग) ने कहा, ‘एटीएस गुजरात के एक खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने भारतीय जल क्षेत्र में 05 चालक दल के साथ एक ईरानी नाव को पकड़ा है, जो 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही है।’

खुफिया इनपुट के आधार पर पकड़ा ईरानी नाव

चालक दल के साथ नाव को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है। डिफेंस विंग के बयान के अनुसार, एटीएस द्वारा एक विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को अरब सागर में गश्त के लिए अपने दो फास्ट पेट्रोल वर्ग के जहाजों, आईसीजीएस मीरा बहन और आईसीजीएस अभीक को तैनात किया।

एक अधिकारी ने बताया कि रात में एक नाव को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप गुजरते हुए देखा गया। आईसीजी जहाजों द्वारा उन्हें रुकने के लिए कहा गया। लेकिन दूसरी ओर से चेतावनी की अनदेखी की गई और ईरानी चालक दल ने भागने की कोशिश की।

नाव में 425 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 61 किलोग्राम नशीला पदार्थ मिला

व्यापक तलाशी के बाद नाव में 425 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 61 किलोग्राम नशीला पदार्थ मिला। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल ने एटीएस के साथ मिलकर आठ विदेशी जहाजों को पकड़ा है और 2,355 करोड़ रुपये मूल्य के 407 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811