Let’s travel together.

खरैह ग्राम पंचायत में 26 हजार घनमीटर जलभराव की क्षमता का अमृत सरोवर तालाब बनने का काम शुरू हुआ

0 119

 

– जिला पंचायत के सीईओ ने किया निरीक्षण

-जलभराव के साथ-साथ होगा पौधारोपण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की खरैह ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास अंतर्गत अमृत सरोवर तालाब का निर्माण शुरू हो गया है। खरैह ग्राम पंचायत में यहां पर 26264 घन मीटर जलभराव की क्षमता वाला तालाब बनाया जा रहा है। यहां पर 0.575 स्क्वायर किलोमीटर इसका केचमेंट एरिया रहेगा। इस तालाब के निर्माण कार्य का जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान सीईओ उमराव सिंह मरावी ने जल्द से जल्द इस तालाब का काम पूरा करने के निर्देश पंचायत अधिकारियों को दिए। तालाब निर्माण के कार्य निरीक्षण के दौरान सीईओ ने स्थानीय ग्राम पंचायत के ग्रामीण व किसानों से बात की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब के निर्माण से उन्हें कई फायदे होंगे। भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा, सिंचाई के लिए इसके फायदे होंगे साथ ही गर्मी के दिनों में पशुओं को पानी मिल सकेगा। इस दौरान यहां पर ग्राम पंचायत की सरपंच सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह रघुवंशी बंटी सहित वाटरशेड परियोजना के उपयंत्री मनीष पाठक, परियोजना समन्वयक पवन शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी अजय सिंह परिहार, आरईएस के अनुविभागीय अधिकारी एचएन पंडोरिया मौजूद रहे।

26 हजार घन मीटर रहेगी जलभराव की क्षमता-

ग्राम पंचायत खरैह में बनाए जा रहे हैं अमृत सरोवर तालाब के अंतर्गत यहां पर यह तालाब बनने से यहां 26264 घन मीटर पानी का जलभराव रहेगा। तालाब की बांध की लंबाई 530 मीटर रहेगी। इस तालाब के निर्माण से स्थानीय किसानों को इसके कई फायदे होंगे। वर्ष में करीब 10 महीने तक यहां पानी रहेगा।

ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद-

ग्राम पंचायत खरैह में अमृत सरोबर तालाब निर्माण का काम शुरू होने से यहां पर ग्रामीणों ने इसके लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सीईओ ने स्थानीय किसानों व ग्रामीणों से संबंध में बातचीत भी की। अपने भ्रमण के दौरान सीईओ ने इस पंचायत के अंबेडकर पार्क में पौधारोपण किया। पंचायत की महिलाओं के लिए नई लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही यहां के एक प्रगतिशील किसान से टमाटर व शिमला मिर्च के उत्पादन को उनके अनुभव जाने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811